Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल करनाल आढती पर गिरी गाज, लाइसेंस हुआ रद्द

करनाल आढती पर गिरी गाज, लाइसेंस हुआ रद्द

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Chandigarh, Dushyant Chautala,

हरियाणा हलचल। चंडीगढ़/हरियाणा में 2 दिन पहले आई बारिश के कारण अगर किसानों की फसल अनाज मंडी में किसी अधिकारी की गलती से खराब हुई है, तो आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उप – मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं आप लोगों के साथ एक जानकारी साझा करते हुए बता रहा हूं कि पिछले दिनों करनाल में शिकायत मिली थी, कि वहां पर दूसरे राज्यों से आई अन-रजिस्टर्ड धान की खरीद हरियाणा के किसानों के नाम पर की जा रही है।

जांच करने पर जिस आढती की मिलीभगत पाई गई, उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वह एक मिलर को अलॉट किया गया धान भी वापस कर लिया गया है।

 

NO COMMENTS

Exit mobile version