Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन का करोना से हुआ निधन

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन का करोना से हुआ निधन

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Chandigarh, Omprakash Jain,

हरियाणा हलचल। कोरोना वायरस का संक्रमण दिन पर दिन फैलता जा रहा है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन का निधन करोना से ही हुआ। जिनका इलाज पहले पानीपत में चल रहा था। 2 दिन पहले ही उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन का रात करीब 2:00 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल  ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन के निधन पर दुख जताया और कहा कि ओपी जैन राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्य कार्यक्रमों में भी रुचि रखते थे। अग्रवाल समुदाय में भी उनका विशेष स्थान था। मुख्यमंत्री ने जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्‍त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें निरंतर सतर्क रहना होगा, ढिलाई की गुंजाइश नहीं है। हमारी एक भूल अनेक जीवन को संकट में डाल सकती है। इसलिये यह समय है, जब हम अपने संकल्प और प्रयासों में एकता दिखाएं।

NO COMMENTS

Exit mobile version