Home धर्म | समाज Yamunanagar : यमुना नहर किनारे इस वर्ष आयोजित नहीं होगा छठ पर्व...

Yamunanagar : यमुना नहर किनारे इस वर्ष आयोजित नहीं होगा छठ पर्व : त्रिपाठी

purvanchla kalyan sabha, chhath parv, yamunanagar hulchul,

यमुनानगर हलचल। पूर्वांचल कल्याण सभा के अध्यक्ष नर्वदेश्वर त्रिपाठी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष छठ का पर्व यमुना नहर किनारे आयोजित नहीं किया जाएगा।

उन्होंने पूर्वांचल कल्याण समाज से अपील की है कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए समाज के सभी लोग अपने-अपने घरों में विधि एवं विधान से हर्षोल्लास के साथ छठ का महापर्व मनाए और खुशियां एक दूसरे के साथ सांझा करें। त्रिपाठी और सिंह ने सम्पूर्ण समाज से यह भी पुरजोर अपील की है कि छठ के महापर्व को मनाते समय सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग तथा सैनिटाईजर का प्रयोग करे ताकि न तो आपको खतरा हो न ही किसी अन्य व्यक्ति को खतरा हो।

पूर्वांचल कल्याण सभा की ओर से इन दोनो पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण समाज को छठ के महापर्व की मंगल बधाई और शु़भकामनाएं देते हुए कहा है कि छठ का महापर्व सबके लिए शुभ और मंगलकारी हो यही छठ मईया से प्रार्थना है।

NO COMMENTS

Exit mobile version