Home जिले के समाचार कलयुगी बाप : पत्नी व 12 साल की बेटी से 5 साल...

कलयुगी बाप : पत्नी व 12 साल की बेटी से 5 साल से मंगवा रहा था भीख

yamunanagar hulchul child line rescue

जुए व सट़टे की लत ने बाप को बनाया हैवान
यमुनानगर। जुए व सटटे की लत के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व 12 साल की बेटी को भिखारी बना दिया। वह पिछले पांच साल से अपनी पत्नी व बेटी को मंदिर व गुरुद्वारे के बाहर भीख मंगवा रहा था। इतना ही नहीं वह रोज अपनी पत्नी व बेटी को बुरी तरह पीटता था। इस कलयुगी बाप ने अपनी बेटी को बालों से पकडकर दीवार पर दे मारा। कुछ दिन पहले यह बच्ची सडक पर गिर गई थी, जिससे उसके सिर के पीछे गहरा घाव हो गया। इस अभागी बेटी के घाव पर कीडे पड गए। इसके बावजूद बाप का दिल नहीं पसीजा। वह रोज अपनी  पत्नी व बेटी को बुरी तरह पीटता था। पडोसियों ने इसकी सूचना चाइल्ड हैल्पलाइन को दी।  इसे बाद सूचना चाइल्ड हैल्पलाइन की टीम ने मौके पर आकर बेटी को अस्पताल पहुंचाया। चाइल्ड लाइन  के कोऑर्डिनेटर भानू प्रताप ने बताया कि डाक्टर  भी बच्ची की हालत देखकर हैरान हुए। बच्ची को cwc के सामने पेश किया गया और उसके उपरांत बच्ची को बाल कुंज भेज दिया गया। ये तीनों 30 गज के मकान में रहते थे। उस मकान कूडाघर में तब्दील थ। कॉलोनी वासियों ने बताया कि घर से तीन टाली कूडा निकला है। घर से पुराने सडे गले कपडे व सडा गला खाने का सामान आदि निकला। घर  में दुर्गंध इस कदर थी कि चाइल्‍ड हेल्प लाइन की टीम को मुंह पर कपडा रखकर अंदर जाना पडा।

NO COMMENTS

Exit mobile version