पांच पार्ट ऑटोमैटिक हेमाट्रोलॉजी सी.बी.सी. एनलाइजा मशीन व बच्चों के लिये आयी नई ”पोर्टेबल ईन्क्यूबेटर मशीन का शुभारंभ
यमुनानगर। मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोडा ने अस्पताल की लैब में लगी नई मशीन ”पांच पार्ट ऑटोमैटिक हेमाट्रोलॉजी सी.बी.सी. एनलाइजा मशीन व बच्चों के लिये आयी नई ”पोर्टेबल ईन्क्यूबेटर मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया भी उपस्थित रहे। विधायक घनश्याम दास अरोडा ने कहा कि सरकार मरीजों की सहूलियत के लिये हर संभव प्रयास कर रही है तथा सभी प्रकार की मशीने व सुविधायें देने को तैयार है। उन्होने कहा की सरकार अच्छी मशीने प्रदान कर सकती है परन्तु इन मशीनों का प्रयोग तो अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा ही किया जाना है । उन्होने अस्पताल के सभी कर्मचारियों से अपील की कि इन मशीनों को उचित प्रयोग करें ताकि आम जनमानस को बेहतर सुविधायें दी जा सकें।

सिविल सर्जन, यमुनानगर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच के लिये अभी तक लैब में तीन पार्ट मशीन का प्रयोंग हो रहा था, जिसमें एक समय में लगभग 40 सैंपलों की जांच हो सकती थी, परन्तु अब नई आधुनिक पांच पार्ट मशीन मे एक बार में 120 सेंपलों की जांच हो सकेगी तथा इसके द्वारा रिपोर्ट भी ऑनलाईन की जा सकेगी, जिसे डॉक्टर अपने कंप्यूटर पर भी देख सकेंगे।