Home स्कूल | कॉलेज हवन-यज्ञ के साथ नैशनल कॉलेज रादौर के नए सत्र का शुभारंभ

हवन-यज्ञ के साथ नैशनल कॉलेज रादौर के नए सत्र का शुभारंभ

यमुनानगर (रादौर)। मुकंदलाल नैशनल कॉलेज रादौर के नए सत्र का शुभारंभ शुक्रवार 13 जुलाई को हवनयज्ञ व मन्त्रोचारण के साथ किया जा रहा है। हवनयज्ञ में मैनेजमेंट सदस्य, स्टाफ सदस्य, छात्र-छात्राएं व गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल प्रो० सुनील गर्ग ने बताया कि कॉलेज की ओर से मैरिट के आधार पर विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हें। विद्यार्थियों क ो कॉलेज में बेहतर से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा के अलावा खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चों को भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुकन्द लाल कॉलेज रादौर पिछले 48 वर्षों से रादौर क्षेत्र के युवाओं को शिक्षित करने का काम कर रहा है। हजारों युवा कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य बना चुके है। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रोफेसर सूनील गर्ग, डॉ प्रदीप महाजन, डॉ अजायबसिंह, डॉ महिन्द्रसिंह आलमपुर, डॉ माला शर्मा, डॉ ऋचा सिकरी, प्रो० रूही, प्रो० दीपक कक्कड, प्रो० धीरज, प्रो० नीतू, प्रो० डोली आदि मौजूद थे।
जिले से जुडी अन्‍य सभी खबरों के लिए क्‍क्लि करें : http://yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version