Home Yamunanagar Yamunanagar : संजय गांधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिताएं

Yamunanagar : संजय गांधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिताएं

yamunanagar hulchul, sanjay gandhi school
Yamunanagar Hulchul : स्कूल में चल रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते बच्चे।

Yamunanagar Hulchul : संजय गांधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में चल रही 4 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता तीसरे दिन भी जारी रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेलो मेले में खो-खो बैडमिंटन रस्सा कस्सी शॉट पुट थ्रो वालीबॉल 200 मीटर तथा 800 मीटर दौड़ कबड्डी क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन किया गया।

जिसमें 200 मीटर दौड़ में संजय गांधी मेमोरियल स्कूल के अंशुमान, प्रिंस ने प्रथम प्रभजोत प्रिंस ने द्वितीय व निशांत व आशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सुरेंद्र हाई स्कूल के फतेह, गुनगुन, प्रिंस ने प्रथम सार्थक प्रियंका प्राणवी द्वितीय एवं इशा अभिषेक व अक्षरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 800 मीटर दौड़ में संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के राघव आर्यन ने प्रथम निखिल ने द्वितीय तथा विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर दौड़ में सुरेंद्र हाई स्कूल के शुभम द्वितीय गुरु सेवक तथा रौनक में ट्राई हुआ और तीसरा स्थान प्राप्त किया कबड्डी में सुरेन्द्रा हाई स्कूल की टीम ने बाजी मारी। लांग जम्प में सुरेन्द्रा हाई स्कूल के राजकुमार प्रथम और वारिश द्वितीय स्थान पर रहे। संजय गांधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के भूपेश प्रथम हर्षित द्वितीय और विष्णु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खो-खो में संजय गांधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रणधीर सिंह, प्रिंसिपल सोनिया चांदना, सुरेश चानना, शरनपत कौर, नवदीप सिंह, सरदार गुरुदयाल सिंह, सतवीर कौर, सतनाम सिंह और सभी स्टाफ मेंबर मौजूद रहे।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version