यमुुनानगर। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अभी तक विभाग द्वारा कुल 275 व्यक्तियों के सैम्पल भेजे गये हैं, जिसमें से 208 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई तथा 2 व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाए गए है। वहीं 65 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित गांव ममीदी निवासियों की रिपोर्ट 48 घंटे में दोबारा भेजी जाएगी। अभी दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को ईएसआई अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में आईसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 987 ऐसे यात्री हैं जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि ये दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति 20 मार्च को गुजरात जमात से यमुनानगर में आए थे। उन्होंने बताया कि गांव ममीदी को कंटेनमैंट जोन बनाकर सील किया जा रहा है और संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आए गांव के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने ममीदी गांव में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वें के दौरान खांसी, जुखाम, बुखार से पीडिय़ों व्यक्तियों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग कर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर दवाईयां लें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लाकडाऊन का पालन करें तथा अपने घरों में ही रहें ताकि कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लगातार मास्क का प्रयोग करें तथा पानी व साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें।
PTC News-Haryana: https://www.facebook.com/watch/?v=504354010235175
