यमुनानगर। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में २६ वें रक्त – दान मेले का भव्य आयोजन हुआ।
पॉलिटेक्निक प्रबंध – समिति के चेयरमैन सेठ अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर रक्त-दान मेले का शुभ आरम्भ किया। पॉलिटेक्निक के स्टाफ,स्टूडेंट्स एवं दामला के आस-पास के इलाके के रक्त-
दाताओं ने बड़े ही उत्साह,उमंग एवं स्वेच्छा -पूर्वक भाग लेकर रिकॉर्ड २९६ यूनिट रक्त दान किया। सेठ अशोक कुमार नें रक्त-दाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि रक्त-दान एक महान कार्य है। हमें स्वेच्छा पूर्वक एवं उत्साह के साथ इस पुनीत कार्य से जुड़ कर औरों के लिए एक उदहारण पेश करना चाहिए। उन्होनें इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रक्त-दाताओं के उत्साह-वर्द्धन के लिए बनायी गयी सजीव एवं मनमोहक रंगोली को भी खूब सराहा।
