यमुनानगर। पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज पिस्टल शूटिंग तथा चैस चैंपियनशिप में डीएवी गल्र्स की टीम ने गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश भर में कालेज का नाम रोशन किया है। शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर एमएससी कंप्यूटर साइंस की छात्रा अंजू तथा एम.कॉम अंतिम वर्ष की हर्षि का चयन इंटर यूनिवर्सिटी पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जबकि चैस खिलाड़ी बीएससी मैथ ऑनर्स अंतिम वर्ष की छात्रा वृद्धि, आंचल व कशिश को इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। कॉलेज में पहुंचे विजेता खिलाडिय़ों को जोरदार स्वागत किया गया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. विभा गुप्ता ने विजेता टीम, टीचर्स व उनके कोच को बधाई दी और कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा।
