Home स्कूल | कॉलेज डीएवी स्कूल रादौर की टीम ने जीती ऑवर ऑल ट्राफी

डीएवी स्कूल रादौर की टीम ने जीती ऑवर ऑल ट्राफी

Yamunanagar Hulchul Achievements Logo badhai congratulations

यमुनानगर (रादौर)। डीएवी गल्र्ज कॉलेज यमुनानगर में समाजिक समरसता मंच की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल रादौर की टीम ने ऑवर ऑल ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में संस्था की ओर से भाषण, काव्य, पाठ, हरियाणवी ग्रुप डांस व प्रस्ताव लेखन का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में जिले के 30 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में डीएवी स्कूल रादौर के छात्र हेमंत ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर 3100 रूपए का नकद पुरस्कार जीता। महक ने काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी ग्रुप डांस में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। जिसमें आरती, सृष्टि, शीतल, सरिता, हर्षिता, यशस्वी, वंशिका आदि ने भाग लिया। सोलों डांस में काजल को सांत्वना पुरस्कार मिला। समाजिक समरस्ता के पारितौषिक वितरण समारोह में महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने विजेता बच्चों को ऑवरऑल ट्राफी देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को स्कूल के प्रिंसिपल रमन शर्मा ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

 

NO COMMENTS

Exit mobile version