यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा पर्सनल लीडरशिप विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें ड्रिम मर्चेंट कंपनी के डायरेक्टर विकास वर्मा मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. विभा गुप्ता तथा वाणिज्य विभागाध्यक्षा डा. सुरिंद्र कौर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका मीनू गुलाटी ने किया।
