*आर्टिस्टिक व रिद्मिक जिम्नास्टिक में अर्जित किया गोल्ड
यमुनानगर। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में डीएवी गल्र्स कॉलेज की टीम ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में गोल्ड, रिद्मिक जिम्नास्टिक में गोल्ड, सिल्वर तथा कांस्य, वॉलीबॉल में सिल्वर मेडल जीतकर कॉलेज व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाडिय़ों ने ३२ हजार रुपये नगद राशि भी जीती हैं। कॉलेज में पहुंची विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. विभा गुप्ता ने विजेता टीम को बधाई दी और कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सभी को सम्मानित किया जाएगा।
