Home Yamunanagar Yamunanagar : पोस्टर मेकिंग में संजना कांबोज ने मारी

Yamunanagar : पोस्टर मेकिंग में संजना कांबोज ने मारी

Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul : डीएवी गल्र्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग तथा इंडियन डाइटेटिक्स एसोसिएशन के चंडीगढ़ चैप्टर के  संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय आहार दिवस मनाया गया। इस दौरान आहार विविधता थीम पर आनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, सलाद मेकिंग में बढ़चढ़ कर भाग लिया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल व गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर पारूल सिंह ने  संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

डॉ. खेतरपाल ने कहा कि हमें अपने भोजन में सभी प्रकार के पदार्थो को लेना चाहिए। संतुलित आहार ग्रहण कर ही हम अपने स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने योगा एंड हेल्थ, फूड फॉर बूस्टिंग इम्यूनिटी, इंपॉर्टेंस ऑफ मिलेट्स आयुर्वेदिक हीलिंग सहित अन्य विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रकार रहे परिणाम:

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डीएवी गल्र्स कॉलेज की संजना कांबोज ने पहला स्थान अर्जित किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कालेज की उमा शर्मा ने दूसरा तथा केवीए डीएवी करनाल की नेहा आनंद ने तीसरा स्थान अर्जित किया। डीएवी गल्र्स कॉलेज की स्वाति ढांडा को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। स्लोगन राइटिंग में गृह विज्ञान विभाग की पारिका ने पहला स्थान अर्जित किया। सलाद सज्जा में केवीए डीएवी कालेज करनाल की नित्या ने प्रथम स्थान अर्जित किया। पीजी डिप्लोमा न्यूट्रिशियन एंड डाइटेटिक्स की सुष्मिता ने दूसरा तथा कुवि की तमन्ना ने तीसरा स्थान  अर्जित किया।। आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओ ंने बढ़चढ़ कर भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version