Home Yamunanagar Yamunanagar : स्लोगन लेखन में निक्स ने मारी बाजी

Yamunanagar : स्लोगन लेखन में निक्स ने मारी बाजी

DAV Girls College, Yamunanagar, yamunanagar hulchul, digital yamunanagar, yamunanagar, yamunanagar news, district yamunanagar
Yamunanagar : स्लोगन राइटिंग में भाग लेती छात्रा।

Yamunanagar, 19 March. डी.ए.वी. गल्र्स कॉलेज के वुमेन सेल की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला एक चमत्कार विषय पर ऑन लाइन स्लोगन राइटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया।

कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल व वुमेन सेल संयोजिका डॉ. मीनाक्षी सैनी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतिभागियों में बी.कॉम तृतीय वर्ष की निक्स ने पहला, करूणा ने दूसरा व बी.ए. अर्थशास्त्र ऑनर्स प्रथम वर्ष की भावना ने तीसरा स्थान अर्जित किया। डॉ. मीनाक्षी सैनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है।

डॉ. आभा खेतरपाल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणीय है। विभिन्न परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हमें उनकी प्रतिभा का सम्मान करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

NO COMMENTS

Exit mobile version