Home स्कूल | कॉलेज Yamunanagar : इंटर यूनिवर्सिटी योग चैंपियनशिप में हुआ डीएवी के विद्यार्थी का...

Yamunanagar : इंटर यूनिवर्सिटी योग चैंपियनशिप में हुआ डीएवी के विद्यार्थी का चयन

DAVC Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul (2)

कुवि में आयोजित योग प्रतियोगिता में हासिल किया था दूसरा स्थान

Yamunanagar Hulchul : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी गल्र्स कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने भाग लिया। पुरुष प्रतिस्पर्धा में एमए प्रथम वर्ष के सचिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान अर्जित कर कालेज का नाम रोशन किया। इंटर यूनिवर्सिटी योग चैंपियनश्पि के लिए भी सचिन का चयन हुआ है।

मेडल व सर्टिफिकेट के साथ कॉलेज पहुंचने पर सचिन का जोरदार स्वागत किया गया।  कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने सचिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। योग विभाग अध्यक्ष स्मृति शर्मा व सहायक प्राध्यापिका रंजना कांबोज ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।
डॉ. खेतरपाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जन साधारण को लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित की जाती है। योग के जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। योग की विभिन्न क्रियाओं से शरीर दृढ़ व मजबुत बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version