Home कृषि | किसान डीसी ने किया अटल किसान-मजदूर कैंटीन का उदघाटन

डीसी ने किया अटल किसान-मजदूर कैंटीन का उदघाटन

#यमुनानगर_हलचल। उपायुक्त मुकुल कुमार ने नई अनाजमण्डी जगाधरी के प्रागंण में अटल किसान-मजदूर कैंटीन का उदघाटन कर इसे किसानों एवं मजदूरों को समर्पित किया। अटल किसान-मजदूर कैंटीन का नि:शुल्क संचालन आढ़तियों एवं स्वयं सहायता समूहो द्वारा किया जा रहा है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अटल किसान-मजदूर कैंटीन में किसानों व मजदूरों को सुबह के समय चाय व दोपहर का भोजन नि:शुल्क उपलब्ध होगा और यह कैंंटीन पूरे धान सीजन में चालू रहेगी। उन्होंने बताया कि ऐसी ही कैंटीने जिला की अन्य अनाज मण्डियों में भी खोली जा रही है। इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
.

NO COMMENTS

Exit mobile version