Home Yamunanagar अनाज मण्डियों में हुई गेहूं की खरीद शुरू

अनाज मण्डियों में हुई गेहूं की खरीद शुरू

Yamunanagar DC Parth Gupta

Yamunanagar, April 14. अप्रैल-जिला की सभी अनाज मण्डियों में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है तथा सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मण्डियों में गेहूं की खरीद निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुचारु रूप से 2425 रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है। चालू रबी सीजन के दौरान 13 अप्रैल तक जिला की विभिन्न अनाज मण्डियों में कुल 35992 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 10626 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 19702 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 5664 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि चालू रबी सीजन में 13 अप्रैल 2025 तक जिला की बिलासपुर अनाज मंडी में 5525 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 1397 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला रॉव मंडी में 954 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी मंडी में 5701 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना मंडी में 372 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 313 मीट्रिक टन गेहूं, प्रताप नगर मंडी में 1650 मीट्रिक टन गेहूं,सरस्वती नगर में 8562 मीट्रिक टन गेहूं, रादौर में 4960 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर मंडी में 2005 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 1430 मीट्रिक टन गेहूं, साढ़ौरा मंडी में 3069 मीट्रिक टन गेहूं तथा यमुनानगर मंडी में 54 मीट्रिक टन गेहूं, की आवक हुई जिसकी खरीद विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनाज मण्डियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें ताकि किसानों को अपनी गेहूं की उपज को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि गेहूं खरीद से जुड़े आढ़तियों, मंडियों में मजदूरों व किसानों को सभी सुविधाएं मिलें।

NO COMMENTS

Exit mobile version