Home जिले के समाचार विदेशों में रह रहे, स्वदेश लौटना चाह रहे लोगों के परिजन एक...

विदेशों में रह रहे, स्वदेश लौटना चाह रहे लोगों के परिजन एक मई तक करें संपर्क

यमुुनानगर। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि यमुनानगर जिला के किसी भी परिवार के सदस्य शिक्षा या किसी अन्य उद्देश्‍य हेतु विदेशों में रह रहे हैं और स्वदेश लौटना चाहते हैं, तो उनके परिजन सम्बन्धित व्यक्ति की डिटेल के साथ अपना आवेदन उपायुक्त कार्यालय की पीएलए शाखा कमरा न0-108 में अथवा ई-मेल dcynr@hry.nic.in के माध्यम से एक मई 2020 सायं 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदनों को मिनिस्ट्री ऑफ एम्बेसी में आगामी कार्रवाई हेतू भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पहल की गई है कि जिला यमुनानगर के जो भी व्यक्ति विदेशों में रह रहे हैं और वे वापिस आना चाहते हैं, उनके परिजन उपायुक्त कार्यालय की पीएलए शाखा में सम्बन्धित व्यक्ति की डिटेल सहित आवेदन जमा करवा सकते हैं।

NO COMMENTS

Exit mobile version