यमुनानगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय ‘ऐनवाॅय’ – ‘‘माॅडल यूनाइटेड नेशनज़ – 2018’’ कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है। आज कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार थे तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी, मुलाना के असिस्टैंट डायरेक्टर सचिन धीमान ने शिरकत की। 