यमुनानगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन से पाँच तक के छात्र-छात्राओं के लिए गणित, विज्ञान एवं कंप्यूटर क्विज़ का आयोजन किया गया जिसमें कुल नौ टीमों ने भाग लिया तथा कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर्सदन हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 