Home स्कूल | कॉलेज दिल्ली पब्लिक स्कूल में गरबा की धूम

दिल्ली पब्लिक स्कूल में गरबा की धूम

*दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया दांडिया उत्सव
*अभिभावकों व शहरवासियों ने लिया हिस्‍सा
यमुनानगर।  अंबाला रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें फिल्म अभिनेता अमर चौधरी  मुख्य अतिथि रहे। इस उत्सव में विद्यार्थियों के अभिभावकों व अन्य शहरवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त स्कूल की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, शिक्षकों व स्कूल के अन्य सदस्यों ने भी अति उत्साह के साथ शिरकत की। उत्सव एवं त्योहार हमारे जीवन में उत्साह भरते हैं तथा प्रतिदिन की दिनचर्या में नवीनता एवं ताजगी ला देते हैं। उत्सवों से हमारी प्राचीन परंपराओं की धारा अक्षुण रूप से बहती रहती है। ये देश के विभिन्न प्रांतों को आपस में जोड़कर एकता की भावना को प्रबल कर देते हैं। इन्हीं सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाने हेतू इस उत्सव का आयोजन करके डीपीएस की ओर से एक प्रयास किया गया। गरबा की रंग-बिरंगी वेशभूषा में सुसज्जित सभी लोगों ने अति आकर्षक ढंग से सजाए गए पंडाल में जमकर दांडिया नृत्य किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक कमेटी के वाइस चेयरमैन श्री रामनिवास गर्ग, श्री रोहित कुमार तथा श्रीमती संगीता सिंघल, विद्यालय के डायरेक्टर श्री पी एस राणा जी, प्रिंसीपल बी मुरली जी एवं वाइस प्रिंसीपल श्री सुमित जिंदल उपस्थित रहे।

 

NO COMMENTS

Exit mobile version