यमुनानगर। खंड स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन 20 एवं 21 अगस्त को राजकीय सीनियर
सैकेंडरी विद्यालय, तलाकौर में किया गया। टूर्नामेंट में सरस्वती खंड की ओर से डी पी एस यमुनानगर की वॉलीबॉल (अंडर 17 आयु वर्ग) के खिलाडि़यों का दबदबा रहा। टूर्नामेंट में सरस्वती खंड में डी पी एस यमुनानगर की वॉलीबॉल (अंडर 17 आयु वर्ग) के खिलाडि़यों गगनजोत सिंह (कैप्टन), मनोहर, जुगराज, अक्षित, कपिल, यानदीप सिंह एवं भुवनेश्वर ने अच्छा प्रद्रर्शन किया। टूर्नामेंट में पूरे यमुनानगर जिले से छह खंडों के लगभग 145 खिलाडि़यों ने भाग लिया। टूर्नामेंट जीतने के बाद जिला स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट राजकीय सीनियर सैकेंडरी विद्यालय, जगाधरी में 27 और 28 अगस्त को आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में सरस्वती खंड से डी पी एस वॉलीबाल टीम का पहला मैच जगाधरी खंड के साथ हुआ। इस मैच में डीपी एस यमुनानगर वॉलीबाल की टीम के खिलाडि़यों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 25-18, 25-20 अंतराल से यह मैच जीत लिया।
