यमुनानगर। अंबाला रोड स्थित ‘‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’’ यमुनानगर-जगाधरी प्रवक्ता के अनुसार ‘हरियाणा क्रिकेट
एसोसिएशन’ के द्वारा अंडर 19 क्रिकेट कैंप जोकि लाली स्टेडियम, रोहतक में चल रहा है, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल की चार छात्राओं – टिका देवी, रबिका छेत्री, लखमित लैप्चा एवं ताशी ने बढ़चढ़कर भाग लिया है। इस कैंप में हरियाणा राज्य से लगभग 50 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन हरियाणा अंडर 19 क्रिकेट टीम में किया जाएगा।

रोशन करेंगे। यह सारी जानकारी विद्यालय के स्पोट्र्स विभागाध्यक्ष श्री प्रवीन कुमार जी द्वारा दी गई है।