Home स्कूल | कॉलेज दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षकों व बच्‍चों ने लगाए पौधे

दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षकों व बच्‍चों ने लगाए पौधे

दिल्ली पब्लिक स्कूल यमुनानगर में वन महोत्सव सप्ताह के तहत लगाए गए पौधे

यमुनानगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल यमुनानगर में वन महोत्सव सप्ताह के तहत आज एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें कक्षा तीन से बारह तक के विद्यार्थियों ने कविता पाठ व भाषण के माध्यम से वनमहोत्सव की उपयोगिता संबंधी विचार व्यक्त किए। विद्यालय के डायरेक्टर श्री पीएस राणा एवंं प्रधानाचार्य श्री सुमित जिंदल ने बच्‍‍‍‍‍‍चों को पौधारोपण के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय के प्रांगण में औषधीय व सामान्य पौधे लगाए गए।
yamunanagar hulchul kidsland play school

NO COMMENTS

Exit mobile version