Home कृषि | किसान किसान मोर्चा मंडल खिजराबाद ने किया पौधारोपण

किसान मोर्चा मंडल खिजराबाद ने किया पौधारोपण

किसान मोर्चा मंडल खिजराबाद की तरफ से क्षेत्र के गांव देवधर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
किसान मोर्चा मंडल खिजराबाद की तरफ से क्षेत्र के गांव देवधर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

खिजराबाद। किसान मोर्चा मंडल खिजराबाद की तरफ से क्षेत्र के गांव देवधर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा ब्लॉक खिजराबाद के अध्यक्ष ओंकार पूर्व सरपंच ने पंचायत घर में एक नीम के पेड़ का पौधा लगाया। समाजसेवी व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल के भाई चौधरी अशोक गुर्जर ने शमशान घाट में सिल्वर का पेड़ लगाया।
चौधरी गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितेषी सरकार है और किसानों के हित के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रखी हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है और लाइन में खड़े हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की नीति का लाभ पहुंचे, इस मुद्दे पर सरकार ने कई योजनाओं को क्रियान्वित किया व लोगों तक पहुंचाया है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, बलविंदर मुजाफत कला, वीरेंद्र चौधरी, आंगनवाड़ी वर्कर रीटा देवी, राजेंद्र कुमार देवधर, पूर्व सरपंच ओंकार उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version