Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल जियो में 43,574 करोड़ रु. निवेश करेंगे फेसबुक के जकरबर्ग

जियो में 43,574 करोड़ रु. निवेश करेंगे फेसबुक के जकरबर्ग

yamunanagar_hulchul-jio-facebook

मार्किट अपडेटस। फेसबुक मुकेश अंबानी की जियो में 43,574 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश के बाद जियो में फेसबुक की हिस्सेदारी 9.99% हो जाएगी। भारतीय टेक्नाेलॉजी सेक्टर में यह सबसे बड़ा एफडीआई है। दोनों कंपनियों के बीच इस डील के बाद जियो का वैल्यूएशन 4.62 लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा। यह मूल्यांकन डॉलर के मुकाबले रुपए को 70 मानकर किया गया है। नियामक की मंजूरी मिलने के बाद फेसबुक, जियो में सबसे बड़ी माइनॉरिटी शेयरहोल्डर बन जाएगी।
फेसबुक की सब्सिडियरी वॉट्सऐप के भी भारत में 40 करोड़ यूजर 
भारत में करीब 100 करोड़ मोबाइल यूजर हैं। फेसबुक के लिए भी भारत सबसे बड़ा बाजार है। फेसबुक की सब्सिडियरी वॉट्सऐप के भी भारत में 40 करोड़ यूजर हैं। रिलायंस जियो के देश में 38.8 करोड़ यूजर हैं। डील के बाद भी रिलायंस जियो इन्फोकॉम जियो फ्लेटफॉर्म की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बनी रहेगी।

NO COMMENTS

Exit mobile version