Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल FD पर 8.05% ब्याज, इस सरकारी बैंक का दिवाली से पहले बड़ा...

FD पर 8.05% ब्याज, इस सरकारी बैंक का दिवाली से पहले बड़ा तोहफा

Hindi News Businesspunjab national bank raised fixed rates before diwali check details here

FD पर 8.05% ब्याज, इस सरकारी बैंक का दिवाली से पहले बड़ा तोहफा

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank ) ने एफडी (फिक्सड डिपॉजिट) की ब्याज दरों में इजाफा किया है। नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर है। बैंक की तरफ से दी जानकारी के अनुसार फिक्सड डिपॉजिट (FD Rates) की नई दरें 1 नवंबर 2023 से प्रभावी रहेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं एफडी रेट्स – 

सामान्य नागरिकों के लिए कितना ब्याज?

पंजाब नेशनल बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 साल की एफडी पर 3.05 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज देगा। 444 दिन की एफडी पर बैंक सबसे अधिक 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बता दें, पंजाब नेशनल बैंक ने 180 दिन से 270 दिन की एफडी के लिए 6 प्रतिशत ब्याज दर तय किया है। पहले यह 5.50 प्रतिशत था। वहीं, 271 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर नई दर 5.80 प्रतिशत की जगह 6.25 प्रतिशत कर दी गई है। 

यह भी पढ़ेंः 1 बोनस शेयर और डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट दिवाली से पहले 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है ब्याज दर? 

सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 4 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तय की गई है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को बैंक सबसे अधिक 444 दिन की एफडी पर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। बता दें, ये दरें 60 साल से 80 साल से कम की आयु वर्ग वाले लोगों पर लागू होगा। 

सुपर सीनियर सिटीजन के लिए क्या होगा ब्याज दर? 

7 दिन से 10 साल की एफडी पर बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को 4.30 प्रतिशत से 8.05 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। सबसे अधिक ब्याज 444 दिन की एफडी पर 8.05 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। बता दें, सुपर सिटीजन में का मतलब 80 साल या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों से है। 

  • मुनाफे वाली वेदांता अब घाटे में, कर्ज संकट के बीच ₹1783 करोड़ का नुकसान
  • करोड़पति बनाने वाला म्यूचुअल फंड: ₹10 लाख के बन गए ₹5.49 करोड़, दांव लगाने वाले मालामाल
  • संकट में घिरे Byju’s को मिली अच्छी खबर, घाटा कम, कमाई में हुआ इजाफा
  • SBI ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान, जानें कैसा रहा सितंबर तिमाही में प्रदर्शन
  • कंपनी को मिला ₹406 करोड़ का काम, लगा 10% का अपर सर्किट, अगस्त में आया था IPO
  • 10,000 रुपये की SIP ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, गजब का है म्युचुअल फंड्स
  • श्रीराम फाइनेंस के निवेशकों को मिलने वाली है अच्छी खबर, इस कंपनी की होगी छुट्टी
  • ग्रे मार्केट में ₹137 मुनाफा दिखा रहा यह IPO, एसबीआई से LIC तक का है दांव
  • ₹15 के सस्ते शेयर में 20% का अपर सर्किट, त्योहारी सीजन में निवेशकों की चांदी
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version