Home धर्म | समाज गणेश चौथ महोत्सव में भजन संध्या

गणेश चौथ महोत्सव में भजन संध्या

 साढौरा। राधा कृष्ण मन्दिर में राधा सखी मंडल द्वारा आयोजित दूसरे गणेश चौथ महोत्सव में शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान  अनुज शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा किए गणेश जी के गुणगान के दौरान महिलाएं ने जमकर नृत्य किया।  रुचिका गोयल व शालनी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढायो को समर्पित गणेश उत्सव में महिलाएं बड़े उत्साह से भाग ले रही हैं। गणेश उत्सव के दौरान पंडित बच्ची राम जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने रिद्धि-सिद्धि के दाता श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की।  इस मौके पर सुनीता, नीतू गर्ग, यशु गोयल, शमा सिंगला, पारुल सिंगला ,प्रिया, प्रतिभा सिंगला व श्वेता उपस्थित थी।
Report-Shivam Agarwal

NO COMMENTS

Exit mobile version