Home स्कूल | कॉलेज गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने किया कॉलेज...

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने किया कॉलेज का नाम रोशन

यमुनानगर। पंडित भगवत दयाल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीफार्मेसी चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के अधिकतकर छात्र छात्राओं ने 70 फीसदी अंक प्राप्त करके संस्थान का नाम रौशन किया है ! गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थायों के सरपरस्त भूपिंदर सिंह जौहर और चेयरमैन रणदीप सिंह जौहर ने प्रतिभाशाली छात्र छात्रायों को बधाई दी !  कॉलेज के प्राचार्य डॉ० कुमार गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी जसपाल ने 82प्रतिशत,  पार्थ गर्ग ने 80 प्रतिशत और कुमारी अंजलि ने 79 फीसदी अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में द्वितीय, तृतीय और पांचवा स्थान हासिल किया है ! उन्होंने बताया कि कॉलेज का ओवरआल रिजल्ट 90 फीसदी रहा है।

yamunanagar hulchul kidsland play school

 

 

NO COMMENTS

Exit mobile version