Home स्कूल | कॉलेज ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में नवरात्री उत्सव मनाया

ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में नवरात्री उत्सव मनाया

रादौर। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में शुक्रवार को नवरात्री उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक्टिविटी मैनेजर अनीता जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय परिसर में नवरात्री उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है, जिसके लिए परिसर में माता का दरबार सजा हुआ है। प्रतिदिन अभिभावक व् विद्यार्थी पूजा कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत नवरात्री पर्व के तीसरे दिन राजीव शर्मा व् अलका शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में विद्यालय परिसर में पहुँचकर माता की पूजा अर्चना की। स्कूल स्टाफ की तरफ से अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया व् अतिथियों, स्टाफ व् बच्चों द्वारा माता की आरती की गयी। आरती के पश्चात राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल उत्सव मनाने की प्रक्रिया होती है, बल्कि मानसिक रूप से सकारात्मक्ता का भी संचार होता है। उन्होंने स्कूल स्टाफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्कूलों में इस तरह के आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति व् सभ्यता का ज्ञान करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि आज की युवा पीढी को सही मार्गदर्शन दिखाने के लिए भारतीय संस्कृति का अधिकाधिक प्रचार व् प्रसार जरुरी है। इस अवसर पर बच्चों को प्रसाद भी वितरित किया गया।

 

NO COMMENTS

Exit mobile version