यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की और से इंडियन कौंसिल ऑफ़ सोशल साइंस रिसर्च नई दिल्ली के सौजन्य से इंडो एंग्लियन उपन्यासों में राष्ट्रवाद और मानवतावादी भावना की तलाश विषय पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मंदीप सिंह ने कॉलेज की प्रबंधक समिति की और से कांफ्रेंस में भाग लेने आये विद्वानों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि निश्चित रूप से इस कांफ्रेंस से अध्यापक और विद्यार्थी लाभन्वित होंगे।
