Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल Go First की टिकट बिक्री पर रोक, एयरलाइन ने ट्रिब्यूनल से की...

Go First की टिकट बिक्री पर रोक, एयरलाइन ने ट्रिब्यूनल से की यह अपील

हिंदी न्यूज़ बिजनेसGo First की टिकट बिक्री पर रोक, एयरलाइन ने ट्रिब्यूनल से की यह अपील

Go First की टिकट बिक्री पर रोक, एयरलाइन ने ट्रिब्यूनल से की यह अपील

नागर विमानन महानिदेशालय यानी DGCA ने Go First एयरलाइन को तत्काल प्रभाव से टिकट बिक्री रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही DGCA  ने सुरक्षित, दक्ष और विश्वसनीय तरीके से परिचालन जारी रखने में विफल रहने पर गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इस बीच, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से गो फर्स्ट ने अपील की है कि स्वैच्छिक दिवाला समाधान याचिका पर जल्द फैसला किया जाए। न्यायाधिकरण ने चार मई को Go First की याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विमान का रजिस्ट्रेशन हो रहा रद्द:  वरिष्ठ अधिवक्ता पी नागेश ने प्रांजल किशोर के साथ रामलिंगम सुधाकर की अध्यक्षता वाली प्रधान पीठ के समक्ष अपील की। उन्होंने न्यायाधिकरण से अनुरोध किया कि उसकी याचिका पर जल्द फैसला किया जाए, क्योंकि पट्टेदारों ने एयरलाइन के विमान का रजिस्ट्रेशन रद्द करना शुरू कर दिया है। पीठ ने Go First के अनुरोध पर विचार करने की बात कही है।

बता दें कि पट्टेदारों ने एयरलाइन के विमान का रजिस्ट्रेशन रद्द करना शुरू कर दिया है। पट्टेदारों ने 20 से अधिक विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की बात कही है। वाडिया समूह की फर्म Go First पिछले 17 वर्षों से उड़ान भर रही है। 

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

  • हर शेयर पर ₹24 का डिविडेंड देगी यह कंपनी, तगड़ा मुनाफा, मैनेजमेंट में भी बड़ा बदलाव
  • 11 गुना बढ़ा इस फार्मा कंपनी का मुनाफा, अब बांट रही 800% डिविडेंड
  • HDFC-HDFC बैंक मर्जर के बाद बदलेंगे कई नियम, FD ग्राहकों का क्या होगा, समझें
  • रेमंड से मिला बड़ा ऑर्डर, 3 दिन में ही 21% चढ़ गए इस छोटी कंपनी के शेयर
  • Go First एयरलाइन की नई मुसीबत, NCLT के आदेश को इस कंपनी ने दी चुनौती
  • टाटा की कंपनी 6 साल बाद देगी डिविडेंड! लगातार चढ़ रहा शेयर, एक्सपर्ट भी बुलिश
  • FD पर अब पहले से ज्यादा मुनाफा, इस कंपनी ने झटके में बढ़ाई ब्याज दर
  • IPO ने मचाई थी धूम, कमजोर तिमाही नतीजे के बाद बुरी तरह बिखरा शेयर
  • जबरदस्त प्रॉफिट, डिविडेंड का ऐलान, पॉजिटिव खबर से शेयर बन गया रॉकेट
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version