Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल Gold Price 29 December: सोना महंगा, चांदी के गिरे भाव, देखें जीएसटी...

Gold Price 29 December: सोना महंगा, चांदी के गिरे भाव, देखें जीएसटी समेत लेटेस्ट रेट

हिंदी न्यूज़ बिजनेसGold Price 29 December: सोना महंगा, चांदी के गिरे भाव, देखें जीएसटी समेत लेटेस्ट रेट

Gold Price 29 December: सोना महंगा, चांदी के गिरे भाव, देखें जीएसटी समेत लेटेस्ट रेट

Gold Price 29 December: सर्राफा बाजार में आज सोना बुधवार के बंद भाव से 78 रुपये महंगा होकर 54649 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 188 रुपये सस्ती होकर 67660 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1605 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से अब केवल 8348 रुपये ही सस्ती है।

आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का जीएसटी समेत औसत हाजिर भाव 56288 रुपये है। वहीं, 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत अब जीएसटी के साथ 56062 रुपये है। आज यह 54430 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इसमें 95 पर्सेंट सोना होता है। इस पर अगर ज्वेलर का मुनाफा जोड़ लें तो यह 61669 रुपये पड़ेगा। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के साथ यह 65000 रुपये के करीब पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी बोले- 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी होगा भारत, गरीबी के दौर से बाहर निकलने को तैयार है देश

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 50059 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अब 3 फीसद जीएसटी के साथ इस सोने की कीमत 51560 रुपये है। इसमें 85 फीसद गोल्ड होता है। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वेलर का मुनाफा जोड़ने के बाद यह आपको करीब 63000 रुपये का पड़ेगा। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 40987 रुपये प्रति 10  ग्राम है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 42216 रुपये हो गई है। इसमें 75 प्रतिशत ही सोना होता है। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और मुनाफा जोड़ कर करीब यह 54500 रुपये पड़ेगा। वहीं 14 कैरेट सोने का भाव 31970 रुपये है। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो यह 32929 रुपये पर पहुंच जा रहा है।

बता दें सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए औसत रेट हैं, जो कई शहरों से लिए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है कि आपके शहर में सोना-चांदी इस रेट से 500 से 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा या सस्ता बिक रहे हों।

  • 2500% रिटर्न देने के बाद 73% टूटकर 28 रुपये पर आ गया यह शेयर, 12 महीने में ही निवेशक कंगाल
  • बीकाजी फूड्स के शेयरों में लगातार चौथे दिन भी अपर सर्किट, एक्सपर्ट से जानें बेचें, खरीदें या होल्ड करें
  • शेयर बाजार में इस IPO की सुस्त शुरुआत, फ्लैट रही कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग
  • आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में चढ़ गया शेयर, कल से लगा सकेंगे दांव, प्राइस बैंड ₹61-₹65 
  • ₹200 सस्ता Tata ग्रुप के इस शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, 2 साल में ₹3 से ₹290.15 तक पहुंचा था
  • 20 रुपये पर जाएगा यह शेयर, दांव लगाने वालों के पैसे हो जाएंगे डबल, एक्सपर्ट ने कहा – खरीद लो
  • 300% का रिटर्न अब 15 बोनस शेयर देने जा रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट है सामने
  • पेटीएम, जोमैटो, विप्रो, नायका समेत इन 8 स्टॉक्स ने किया कंगाल, 2022 में निफ्टी-100 के Worst Performer
  • अडानी-अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक इन दो अरबपतियों ने एक साल में गंवाई
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version