Home Yamunanagar Yamunanagar : कीर्ति ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में रही अव्वल

Yamunanagar : कीर्ति ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में रही अव्वल

Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul

जीएनजी कॉलेज के हिन्दी विभाग ने ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

Yamunanagar Hulchul : छोटी लाईन स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज हिन्दी विभाग एवं वूमेन स्टडी सेल के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय हिन्दी की प्रसिद्ध महिला रचनाकार का जीवन वृत्त एवं साहित्य रहा। कार्यक्रम संयोजिका डॉ निरूपमा सैनी और डॉ शक्ति रही। डॉ शक्ति ने बताया कि यह कार्यक्रम कॉलेज निर्देशिका डॉ वरिन्द्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा के दिशा निर्देशन में करवाया गया।

इस अवसर पर डॉ गीतू खन्ना, डॉ अंजू बाला और संदीप कौर द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की कीर्ति प्रथम, नेहा द्वितीय और ओजस्वी तृतीय स्थान पर रही। प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ अमिता रेढू, डॉ लक्ष्मी गुप्ता का सहयोग सराहनीय रहा।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version