Home स्कूल | कॉलेज Yamunanagar : युवा भारत से प्रबुद्ध भारत का मार्ग विषय पर वेबीनार...

Yamunanagar : युवा भारत से प्रबुद्ध भारत का मार्ग विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन

Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul

जीएनजी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में वेबीनार हुआ आयोजन

Yamunanagar Hulchul : छोटी लाईन स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय विवेकानंद का दर्शन-युवा भारत से प्रबुद्ध भारत का मार्ग रहा। इस अवसर पर देश भक्त विश्वविद्यालय, पंजाब से इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वेबीनार संयोजिका मोनिका चौपड़ा ने बताया कि कॉलेज निर्देशिका डॉ वरिन्द्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ कृष्ण कुमार ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन के बारे में बताया। उन्होंने विश्व बंधुत्व का संदेश सारे विश्व का दिया। उन्होंने बताया कि कैसे हम स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर हम अपना जीवन साकार कर सकते है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने बताया है कि सत्य तक पहुंचने के अनेक रास्ते है, परंतु सत्य एक ही है। इस मौके पर प्रो डॉ शबनम भारती, डॉ गुरजिन्द्र कौर, प्रो गुरविन्द्र, प्रो शर्मिला पूनिया, प्रो संदीप कौर और प्रो आरती बत्तरा उपस्थित रहे।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version