Home स्कूल | कॉलेज हरीओम शिवओम पब्लिक स्कूल का छात्र अमन राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रथम

हरीओम शिवओम पब्लिक स्कूल का छात्र अमन राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रथम

Yamunanagar Hulchul Achievements Logo badhai congratulations

यमुनानगर/रादौर। हरीओम शिवओम पब्लिक स्कूल के छात्र अमन ने राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। स्वर्ण पदक विजेता अमन कुमार अब त्रिपुरा मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जिम्रास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेगा। अमन कुमार का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर स्कूल प्रशासन, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों में खुशी की लहर दौड पडी है। स्कूल मैनेजमेंट के सदस्य सुरेन्द्रपालसिंह, पंकज चमरोडी, विनोद शर्मा खेडी, रजनीश आर्य व राजीव बकाना ने बताया कि छात्र अमन कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर स्कूल, क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। जिसके लिए अमन, उसके अभिभावक व प्रशिक्षक बधाई के पात्र है। स्कूल की ओर से बच्चों को जिम्रास्टिक के खेलों में भाग लेने के लिए विशेष रूप से लाखों रूपए खर्च कर जिम्रास्टिक हाल बनाया गया है। जिस कारण आज बच्चे जिम्नास्टिक के खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगे। गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले छात्र अमन कुमार क ो स्कूल की ओर से जल्द सम्मानित किया जाएगा।

NO COMMENTS

Exit mobile version