– परशुराम जन्मोगत्स व पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग।
– 26 अप्रैल को है परशुराम जी का एक अरब 97 करोड़ 12 लाख 21 हजार 121वां जन्मदिन।
– हरियाणा ब्राह्मण परिसंघ सदस्य घर रहकर मनाएंगे 40वां भगवान परशुराम जन्मोत्सव।
– परशुराम जी की पूजा करने से बच्चों में चरित्र एवं वीर रस के संस्कार पैदा होते हैं।
– घर-परिवार में सुख-समृद्धि हेतु अपने घर के मुख्यद्वार पर तेल के दो दीपक अवश्य जलायें
– डाक्टर्स, सफाई स्टॉफ, प्रशासन, पुलिस, ट्रक ड्राईवर्स के स्वास्थ्य की करेंगे प्रार्थना।
यमुनानगर। कोरोना महामारी संकट पर सरकार की गाईडलाईन्स के चलते हरियाणा ब्राह्मण परिसंघ द्वारा 26 अप्रैल को होने वाले भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर कोई आयोजन नहीं करेगा। बल्कि यह सदस्योंव द्वारा अपने-अपने घर से ही मनाया जाएगा। यह कहना है परिसंघ के संस्थापक पुरुषोत्तम दास शर्मा का।
श्री शर्मा ने कहा है कि इस दिन हमें कोरोना संकट की घड़ी में लोगों की सेवा करने में जुटे डाक्टर्स, सफाई स्टॉफ, प्रशासन, पुलिस, ट्रक ड्राईवर, सहित उन सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए भगवान परशुराम जी से प्रार्थना करनी चाहिए। यह सभी लोग अपनी जान की बाजी लगाकर वीरता का प्रदर्शन कर हमारे लिए दिन-रात प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट काल में वह सरकार के कार्यों की सराहना करते हैं और उसके द्वारा जारी गाईडलाईन्सन को सभी को मानने की सलाह देते हैं।

उन्होंंने कहा कि 26 अप्रैल को हम परशुराम जी का एक अरब 97 करोड़ 12 लाख 21 हजार 121वां जन्मदिन मनाएंगे। भगवान परशुराम शिव के शिष्य हैं अत: रूद्र रूप हैं। विष्णु अंशी के कारण हरि स्वरूप हैं। इसलिए भगवान परशुराम जी ही ब्रह्मा-विष्णु-महेश रूपायक हैं। भगवान परशुराम जी से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए श्री शर्मा ने कहा कि विशेषकर ब्राह्मणों को शिक्षा लेनी चाहिए क्योंकि ब्राह्मण राजगद्दी का नहीं परंतु गुरू गद्दी का दीप्यमान रत्न है। ब्राह्मण बैरागी व त्यागी होता है। तपोनिष्ठ व धर्म निष्ठ होता है और धन का लोभी नहीं होता। अत: हम संकल्प लें कि हम संतुष्ट रहें, समाज के सुख व समन्वय का प्रयास करें। श्री शर्मा ने बताया कि इस दिन गौधुली के समय भगवान परशुराम का जन्म हुआ था और इस दिन घर-परिवार में सुख-समृद्धि हेतु अपने घर के मुख्यद्वार पर तेल के दो दीपक अवश्य जलायें। आज परशुराम जी ब्राह्म-विष्णु-महेश के प्रतीक हैं एवं उनकी पूजा करने से बच्चों में वीर रस के संस्कार पैदा होते हैं, जो देश के अच्छे नागरिक व चरित्रवान बनकर समाज की सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा करेंगे। श्री शर्मा ने कहा दिनांक 9 अप्रैल, 1993 के अनुसार हम वर्षों से केंद्र सरकार से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए कहते आ रहे हैं। आज भी हम अपनी अपनी इसी मांग पर कायम हैं और पूर्ण विश्वास है कि सरकार कोरोना खत्म होते की इस बारे जरूर विचार करेगी।