यमुनानगर। महर्षि मारकण्डेश्वर यूनिवर्सिटी, मुलाना में दो दिवसीय कार्यक्रम हैकथन आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा इंजीनियरिंग काॅलेज के कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र अंकित नरवाल, सलोनी एवं तृतीय वर्ष के छात्र अमन काम्बोज, सिमरनजोत ने इलैक्शन मोनिटरिंग सिस्टम प्रोजेक्ट में आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस एंड मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके क्रिमिनल डिटेक्शन, वोटर फेस रिकोग्निजे़शन, फर्जी वोट डिटेक्शन एंड रिमोट मोनिटरिंग आॅफ इलैक्शन यूज़िंग आई.पी. बेस्ड कैमरा तैयार किया।
