Home स्कूल | कॉलेज गायत्री ने किया होली मदर पब्लिक स्कूल का नाम रोशन

गायत्री ने किया होली मदर पब्लिक स्कूल का नाम रोशन

यमुनानगर। होली मदर पब्लिक स्कूल की छात्रा गायत्री ने बास्केटबॉल अण्डर 17 में द्वितीय पुरूस्कार (सिल्वर मैडल) लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल स्पोर्टस अध्यापक नवीन तथा बास्केटबॉल कोच भुपिन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार 6 अक्तूबर को हूप्स हब क्लब जीरकपुर द्वारा थ्री एण्ड थ्री बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग राज्यों से टीमों ने भाग लिया। अण्डर 17 में होली मदर पब्लिक स्कूल की छात्रा गायत्री ने टीम की कैप्टन की भूमिका अदा करते हुए शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम के लिए द्वितीय स्थान बनाया। कोच ने बताया कि टीम को 6000 नकद पुरूस्कार, मैडल तथा स्कूल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
20181008 135338
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका जी ने स्कूल पहुंचने पर गायत्री को मैडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि गायत्री ने पिछले साल अण्डर 17 नैटबॉल हरियाणा की टीम में भी अपने शानदार प्रदर्शन से नैशनल गेम्स तेलंगाना में भाग लेकर भी अपने स्कूल का नाम रोशन किया था।
स्कूल के प्रबन्धक श्री जी0एस0 शर्मा जी ने गायत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा स्कूल की प्रधानाचार्या तथा कोच को बधाई दी।

NO COMMENTS

Exit mobile version