Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल IPO से पहले Byju’s को चाहिए फंड, $250 मिलियन के लिए ये...

IPO से पहले Byju’s को चाहिए फंड, $250 मिलियन के लिए ये है प्लान

हिंदी न्यूज़ बिजनेसIPO से पहले Byju’s को चाहिए फंड, $250 मिलियन के लिए ये है प्लान

IPO से पहले Byju’s को चाहिए फंड, $250 मिलियन के लिए ये है प्लान

Edtech दुनिया की सबसे बड़ी वैल्यूएबल कंपनी Byju’s फंड जुटाने की तैयारी में है। इस पूरे मसले पर नजर रखने वाले व्यक्ति के अनुसार कंपनी 250 मिलियन डॉलर का फंड कन्वर्टिबिल नोट्स के जरिए जुटाने जा रही है। बता दें, Byju’s अपनी सब्सिडियरी कंपनी आकाश को आने वाले वित्त वर्ष में मार्केट में उतार सकती है। 

Byju’s की सब्सिडियरी कंपनी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज फर्म इस फंड के लिए नोट्स जारी करेगी। जोकि कंपनी की लिस्टिंग के वक्त 20 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ शेयर में बदल जाएंगे। Byju’s से जुड़े निवेशक भी फंड प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस पूरे मसले पर Byju’s की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी आईपीओ से पहले अपनी लिक्विडिटी की समस्या को निपटाना चाहती है। यह फंड जुटाने की प्रक्रिया उसी कवायद का हिस्सा है। बता दें, 3 दशक पुरानी कंपनी आकाश को Byju’s ने 2021 में 950 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। आकाश एक ट्यूटोरियल कंपनी थी। जो आईआईटी, नीट जैसे परिक्षाओं की तैयारी करवाती है। यह एक ऑफलाइन कोचिंग की चेन है। 

Byju’s एक घाटे में चल रही कंपनी है। लेकिन इसके प्रमोटर्स का मानना है कि इस साल के अंततक कंपनी मुनाफा बनाना शुरू कर देगी। Byju’s एक ऑनलाइन एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। कोविड-19 के दौर में कंपनी ने तेजी से विस्तार किया था। 

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

  • संकट के बीच वेदांता की नई मुसीबत! मूडीज ने कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग पर दिया झटका
  • अडानी समूह की 2 कंपनियों पर लॉन्ग टर्म के लिए निगरानी, समझें इसके मायने
  • सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला, अमेरिका में फिर लौट रहा बड़ा बैंकिंग संकट!
  • टैक्स चोरी केस: अनिल अंबानी को राहत, 17 मार्च तक कार्रवाई नहीं करने का आदेश
  • IPO को टाटा की कंपनी ने जमा कराए डॉक्युमेंट, रॉकेट की तरह बढ़ा शेयर भाव
  • संकट में अडानी को सीमेंट कारोबार का सहारा, कर्ज कम करने को बेचेंगे हिस्सेदारी! 
  • अडानी का ये शेयर 7 दिन की तूफानी तेजी के बाद धड़ाम, एक्सपर्ट ने कही ये बात
  • 671 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम, हाहाकार की वजह क्या है?
  • एक ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, 2 दिन में 30% से ज्यादा चढ़ा भाव
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version