Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल IPO हो तो ऐसा: 5 दिन में ही 1 लाख का बना...

IPO हो तो ऐसा: 5 दिन में ही 1 लाख का बना ₹2.40 लाख, लिस्टिंग बाद से हर दिन लग रहा अपर सर्किट

हिंदी न्यूज़ बिजनेसIPO हो तो ऐसा: 5 दिन में ही 1 लाख का बना ₹2.40 लाख, लिस्टिंग बाद से हर दिन लग रहा अपर सर्किट

IPO हो तो ऐसा: 5 दिन में ही 1 लाख का बना ₹2.40 लाख, लिस्टिंग बाद से हर दिन लग रहा अपर सर्किट

Multibagger IPO: शेयर बाजार में शुक्रवार को ड्रोन कंपनी ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशंस (DroneAcharya AI) के शेयर लिस्ट हुए। तब से लगातार पांच कारोबारी दिन में यह अपर सर्किट को हिट कर रहा है। आज गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 5% के अपर सर्किट के साथ 130.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इसका आईपीओ प्राइस 54 रुपये था। यानी लिस्टिंग के बाद से अब तक ड्रोनआचार्य एआई के शेयर 140% का रिटर्न दिया है।

लिस्टिंग के दिन 100% का मुनाफा
आपको बता दें कि कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग के पहले ही दिन अपने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया। दरअसल, शुक्रवार को बीएसई एसएमई (BSE SME) में लिस्टेड ड्रोन स्टार्टअप ने पहले ही दिन अपने निवेशकों को लगभग 100% का मुनाफा कराया था। 

यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने जिस कंपनी पर लगाया है दांव, IPO के जरिए कमाई का देगी मौका…पैसा रखिए तैयार

आमिर खान- रणबीर कपूर का भी बड़ा दांव
आपको बता दें कि शंकर शर्मा के पास इस कंपनी के 4.57 लाख शेयर हैं। करीब 2.45 करोड़ रुपये का उनका निवेश अब ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग के बाद दोगुना हो गया है। वहीं, साल की शुरुआत में प्रीआईपीओ फंड जुटाने वाले दौर में, आमिर खान ने लगभग 25 लाख रुपये के ड्रोन आचार्य के 46,600 शेयर खरीदे थे। रणबीर कपूर ने 37,200 शेयर खरीदने के लिए लगभग 20 लाख रुपये का निवेश किया था। सभी पूर्व-आईपीओ निवेशकों के लिए शेयर खरीद प्राइस 53.59 रुपये प्रति शेयर था। इस हिसाब से वतर्मान में सबके निवेशक डबल से अधिक हो गए। 

यह भी पढ़ें- टाटा की इस कंपनी को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, 207 रुपये पर ट्रेड कर रहा शेयर

निवेशकों का मिला था शानदार रिस्पाॅन्स
पुणे बेस्ड ड्रोन स्टार्टअप को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पाॅन्स मिला था। इस आईपीओ ओवरसब्सक्राइब किया गया। इसे तीन दिनों में262 गुना सब्सक्रिप्शन किया गया। सबसे ज्यादा इसके रिटेल हिस्से को 330 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था। DroneAcharya AI 2022 में DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) सर्टिफाइड RPTO (रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन) लाइसेंस प्राप्त करने वाले पहला प्राइवेट प्लेयर है। मार्च 2022 से कंपनी ने 200 से अधिक ड्रोन पायलटों को प्रशिक्षित किया है।

अगला लेखशिल्पा शेट्टी ने जिस कंपनी पर लगाया है दांव, IPO के जरिए कमाई का देगी मौका…पैसा रखिए तैयार

  • शिल्पा शेट्टी ने जिस कंपनी पर लगाया है दांव, IPO के जरिए कमाई का देगी मौका…पैसा रखिए तैयार
  • 2500% रिटर्न देने के बाद 73% टूटकर 28 रुपये पर आ गया यह शेयर, 12 महीने में ही निवेशक कंगाल
  • शेयर बाजार में इस IPO की सुस्त शुरुआत, फ्लैट रही कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग
  • 20 रुपये पर जाएगा यह शेयर, दांव लगाने वालों के पैसे हो जाएंगे डबल, एक्सपर्ट ने कहा – खरीद लो
  • आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में चढ़ गया शेयर, कल से लगा सकेंगे दांव, प्राइस बैंड ₹61-₹65 
  • टाटा की इस कंपनी को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, 207 रुपये पर ट्रेड कर रहा शेयर
  • ₹200 सस्ता Tata ग्रुप के इस शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, 2 साल में ₹3 से ₹290.15 तक पहुंचा था
  • 300% का रिटर्न अब 15 बोनस शेयर देने जा रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट है सामने
  • पेटीएम, जोमैटो, विप्रो, नायका समेत इन 8 स्टॉक्स ने किया कंगाल, 2022 में निफ्टी-100 के Worst Performer
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version