Yamunanagar. बरसात ने एकबार फिर शहर की पानी निकासी व्यवस्था धराशायी नजर आई। नाली व नाले चौक होने की वजह से घंटों तक सडकों पर जल जमाव की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा दिक्कतें मटका चौक से बर्तन बाजार, सिविल लाइन रोड, स्कूल रोड, पत्थरो वाला बाजार, शर्मा टेंट हाउस, बुडिया चौक, अशोक विहार, गांधीधाम, दुर्गा गार्डन, मनोहर कालोनी, देवी भवन बाजार, पुराना छछरौली रोड, पुराना बिलासपुर रोड, श्मशान घाट रोड, सेक्टर 17, रूप नगर कालोनी, श्यायसुंदरपुरी कालोनी सहित अन्य सडकों पर देखी गई।
इन सडकों पर एक से दो फीट तक पानी जमा दिखा। शहरवासियों का कहना है कि चौक पडी नालियां व गाद से भरे नालों की वजह से पानी निकासी अवरूद्ध होने की वजह से बरसात ने एक बार फिर नगर निगम प्रशासन की कलाई खोल दी। बुधवार को करीब तीन घंटें तक रूक-रूककर हुई बरसात की वजह से नाले ओवरफलो हो गए।
जिस कारण शहर की अधिकांश सडकों पर जल जमाव दिखा।
बुधवार को सुबह सात बजे के करीब बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। जो कि दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। शहर में पानी की निकासी दरूस्त न होने की वजह से देखते ही देखते सडकों पर जल जमाव की समस्या गहरा गई। शहरवासियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन नाले व नालियों की सफाई में झोल कर रहा है। हर साल बरसात के दिनों में दिक्कतों का सामना झेलना पडता है। नेता भी बयानबाजी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड लेते हैं। खामियाजा लोगों को भुगतना पडता है।
