यमुनानगर। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर रैस्ट हाऊस रोड के प्रांगण में 39 वें भक्तामर पाठ का वाचन मॉडल कालोनी निवासी पुनीत गोल्डी जैन परिवार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर संरक्षक सुभाष जैन, आर. के. जैन व गिरीराज स्वरूप जैन ने की। प्रधान अजय जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन महामंत्री दीपक जैन ने किया। पं. शील चंद जैन ने कहा कि भक्तामर विधान एक अनोखी विधा है, जिसको भिन्न-भिन्न रंग रूप में पाया जाता है। इसके अध्ययन व पाठ से इसका चमत्कार देखने को मिलता है। भक्तामर को पाठ ध्यान व भक्ति से करने पर कष्टों का निवारण होता है, दुखों की समाप्ती होती है। इसका प्रभाव सभी कष्टों को मिटा जीवन को सुखमय व शांतिमय बनाता है।
