Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल मात्र 501 रुपये में जियो फोन यूजर्स को मिलेगा नया फोन, रिलायंस...

मात्र 501 रुपये में जियो फोन यूजर्स को मिलेगा नया फोन, रिलायंस का धमाका

मार्किट अपडेटस। रिलायंस जियो ने अपनी एजीएम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रिलायंस जियो फोन यूजर्स को जल्द ही नया जियो फोन मिलेगा और इसका नाम जियो फोन 2 होगा। जियो फोन 2 के लिए ग्राहकों को 500 रुपये देने होंगे और पुराने फोन को वापस करना होगा।
जियो ने यह भी कहा कि जियो फोन यूजर्स को जल्द ही दुनिया के तीन बड़े ऐप यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का तोहफा मिलेगा। इवेंट के दौरान जियो ने कहा कि जियो फोन के लिए जल्द ही व्हाट्सऐप ऐप रिलीज किया जाएगा। जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 2 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन की बिक्री 15 अगस्त 2018 से होगी और  इसकी कीमत  2,999 रुपये है लेकिन जियो फोन को 500 रुपये के साथ वापस करके इस फोन को खरीदा जा सकेगा।
.
yamunanagar hulchul kidsland play school

NO COMMENTS

Exit mobile version