गुम हुए लोगों और सामान की जानकारी प्रसारित कर सैकड़ों श्रद्धालुओं की मदद
Yamunanagar – मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए कम्प्यूटर, इंटरनेट व वाई-फाई की सुविधा
Ravinder Punj,Vyaspur. श्री कपाल मोचन मेला में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्थापित सूचना प्रसारण केन्द्र में दिन-रात महत्वपूर्ण सूचनाओं का प्रसारण किया जा रहा है। मेला श्री कपाल मोचन में श्रद्घालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित सूचना प्रसारण केन्द्र दिन-रात महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रसारित की जा रही है। इस केन्द्र द्वारा अब तक सैंकड़ों की संख्या में सूचनाएं प्रसारित की जा चुकी है और मेले में बिछड़े हुए सदस्यों एवं बच्चों को अपने परिवारों से मिलवाया गया है।
उन्होंने बताया कि सूचना केन्द्र में तैनात कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के गुम हुए परिजनों, गुम हुए बैग, मोबाइल फोन, पर्स गिरने आदि की सूचना प्रसारित की गई। इस सूचना के प्रसारित होने के बाद सूचना केन्द्र में मेला परिसर में गुम हुए श्रद्धालुओं के परिजनों सूचना केन्द्र के माध्यम से मिलवाया जा रहा है, वहीं श्रद्घालुओं के गुम हुए सामान को सूचना केन्द्र पर संबंधित श्रद्घालुओं को सौंपा गया।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पंजाब के नाभा निवासी श्रद्घालु की पाजेब सौंपी गई। पाजेब मिलने पर उन्होंने सूचना केन्द्र तैनात कर्मचारियों का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें बेहद खुशी भी हुई की उन्हें उनका खोया हुआ सामान वापिस मिला है।
सूचना केन्द्र में तैनात कर्मचारियों खंड प्रचार कार्यकर्ता संदीप बतरा व मनोज कुमार द्वारा गुम हुए सामान उनके असल मालिकों को लौटा दिए गए। बता दें कि सूचना प्रसारण केन्द्र 24 घंटे कार्यरत है, जिसमें खंड प्रचार कार्यकर्ता मनोज कुमार, संदीप बतरा आदि द्वारा लगातार महत्वपूर्ण उदघोषणाएं एवं सूचनाएं प्रसारित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मेला श्री कपाल मोचन में सूचना केन्द्र के ऊपरी तल पर मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है, जहां से मेले से जुड़ी विशेष खबरे प्रसारित की जा रही है। मीडिया सेंटर में प्रशासन की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट व वाई-फाई आदि समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।
–
Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!
Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!
