Home स्कूल | कॉलेज मनाली में मिला शहीद एमएल वर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विधालय ललहाडी कलां के बच्चों...

मनाली में मिला शहीद एमएल वर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विधालय ललहाडी कलां के बच्चों को अवार्ड

मनीला में मरजीना काे बेस्ट कैम्‍पर का सम्मान देते अधिकारी

यमुनानगर। मनाली में आयोजित एडवैंचर समर कैंप में शहीद एमएल वर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विधालय  ललहाडी कलां की मरजीना को बैस्ट कैम्पर तो अंकुश को बैस्ट परफोर्मर का खिताब मिला। वहीं, यमुनानगर को बेस्ट जिले के अवार्ड भी मिला

yamunanagar hulchul award 1
यमुनानगर के अध्यापकों को बेस्ट जिले का अवार्ड देते अधिकारी

शहीद एमएल वर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विधालय ललहाडी के कार्यकारी प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मनाली मे पांच दिवसीय एडवैंचर समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें ललहाडी कलां की 15 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। कैंप में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियां सीखी। साथ ही प्रकृति की गोद में बच्चों ने कैंंप का लुत्फ भी उठाया। साथ ही यमुनानगर को बेस्ट जिले के अवार्ड भी मिला। शिक्षक नेता महेंद्र सिंह कलेर ने सभी को शुभकामनाएं दी। मौके पर संजीव कुमार, महेंद्र सिंह कलेर, भगवान सिंह, विजय कुमार, सुभाष चंद, पवन कुमार, महेंद्रपाल, सुभाष प्रजापति, सुदेश कुमार, सतेंद्र गिल, राकेश, हरि सिंह, चमनलाल, प्रदीप कुमार, मधुकुमारी, निधि सतिजा, वीणा रानी, मनु कुमारी आदि उपस्थित थे।

 

NO COMMENTS

Exit mobile version