Home स्कूल | कॉलेज लिटिल किंगडम स्कूल में बच्चों ने धरा राधा श्री कृष्ण का रूप

लिटिल किंगडम स्कूल में बच्चों ने धरा राधा श्री कृष्ण का रूप

यमुनानगर।लिटिल किंगडम स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चे राधा कृष्ण के रूप में बहुत मनमोहक लग रहे थे। स्कूल की प्रिंसिपल गुड़िया खुराना ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व के बारे में बताया और श्री कृष्ण की नटखट लीलाओं के बारे में भी समझाया। स्कूल में दही हड्डी का भी आयोजन किया गया।
बच्चों ने मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्ले ग्रुप के बच्चों ने छोटी छोटी गईया गीत पर डांस करते हुए सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चे व अध्यापिकाएं नंद के आनंद भयो की धुन पर भक्ति में होकर झूमे।
कार्यक्रम में प्ले ग्रुप फर्स्ट और प्ले ग्रुप सेकंड के दृष्टि, नूर, अनाइशा, आरोही, आरुश, इरा, प्रतीक, गौरांश, जयदित्य, अवयुक्त, ि‍वहान, अवयान, आदिजय, शनाया, आरव तथा प्री नर्सरी वन नर्सरी के अबीर, अनान्या, जसगुण, आरवी, अवयुक्त, आश्‍वी,i देवस्य, आयांश, अरमान, राघवी,विहान, यशवीत आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।

NO COMMENTS

Exit mobile version