Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल LPG सिलेंडर और सब्जियों के दाम घटने से कम होगी महंगाई: आरबीआई...

LPG सिलेंडर और सब्जियों के दाम घटने से कम होगी महंगाई: आरबीआई गवर्नर

Hindi News BusinessInflation will reduce due to reduction in prices of LPG cylinders and vegetables said RBI Governor

LPG सिलेंडर और सब्जियों के दाम घटने से कम होगी महंगाई: आरबीआई गवर्नर

सब्जियों की कीमत कम होने और रसोई गैस सिलेंडर के दाम में घटने से निकट भविष्य में मुद्रास्फीति में नरमी आएगी। यह कहना है आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का। मौका था आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान का। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को लगातार चौथी बार नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। इसका मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (ईएमआई) में कोई बदलाव नहीं होगा।

इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को भी 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है। चालू वित्त वर्ष के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के अनुमान को भी 5.4 प्रतिशत पर कायम रखा गया है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बुधवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में किए गए निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ”एमपीसी के सभी छह सदस्यों ने परिस्थितियों पर गौर करने के बाद आम सहमति से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखने का फैसला किया।”

क्या है रेपो रेट:  रेपो वह ब्याज दर है, जिसपर वाणिज्यिक बैंक अपनी फौरी जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं। आरबीआई मुद्रास्फीति को काबू में रखने के लिए इसका उपयोग करता है। साथ ही एमपीसी ने उदार रुख को वापस लेने का रुख बरकरार रखा है।

भारत दुनिया के लिए आर्थिक वृद्धि का इंजन बना
दास ने कहा कि भारत दुनिया के लिए आर्थिक वृद्धि का इंजन बना हुआ है, लेकिन आत्मसंतुष्टि की गुंजाइश नहीं है। एमपीसी मुद्रास्फीति को लेकर जरूरत के अनुसार कदम उठाएगी। आरबीआई ने अगस्त, जून और अप्रैल की पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठकों में भी रेपो दर में बदलाव नहीं किया था। इससे पहले, मुख्य रूप से मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए पिछले साल मई से लेकर कुल छह बार में रेपो दर में 2.50 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

 

  • 100% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ यह IPO, ₹300 के पार गया भाव, पहले ही दिन निवेशकों के पैसे डबल
  • आरबीआई मौद्रिक नीति: कम नहीं होगी EMI पर आने वाले दिनों में घट सकती है महंगाई, चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
  • 5% तक बढ़ गया DA, नवरात्रि से पहले इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
  • 100 रुपये के पार जाएंगे इस कंपनी के शेयर, IPO में 77 रुपये है शेयर का भाव, आज से दांव लगाने का मौका
  • कैंपस प्लेसमेंट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर, आईटी हायरिंग कमजोर होने के आसार
  • मौद्रिक नीति से पहले बढ़त पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 65800 और निफ्टी 19600 के पार
  • LPG सस्ता करने के बाद अब DA पर तोहफा देगी मोदी सरकार, डेट फाइनल!
  • आरबीआई मौद्रिक नीति: लोन की ईएमआई कम होने के आसार नहीं
  • एलन मस्क ने हर मिनट कमाए 61.3 करोड़ रुपये, एक ही दिन में नेटवर्थ में 10.6 अरब डॉलर की उछाल
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version