Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल McDonald’s के आइटम्स से अब टमाटर गायब, बढ़ती कीमतों के बीच लिया...

McDonald’s के आइटम्स से अब टमाटर गायब, बढ़ती कीमतों के बीच लिया फैसला

Hindi News BusinessNo tomato in McDonald food products as prices surge across India check details Business News India

McDonald’s के आइटम्स से अब टमाटर गायब, बढ़ती कीमतों के बीच लिया फैसला

मैकडॉनल्ड्स (McDonalds) के बर्गर या दूसरे आइटम्स में अब आपको टमाटर नहीं मिलेगा। कंपनी की ओर से टमाटर की कीमतों में उछाल की वजह से यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने कहा कि टमाटर की खराब क्वालिटी के कारण हम अपने आइटम्स में टमाटर देने में सक्षम नहीं हैं। सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार आदित्य साहा ने ट्वीट कर दावा किया कि दिल्ली में मैकडॉनल्ड्स ने एक नोटिस लगाया है जिसमें कहा गया है कि अब हम टमाटर नहीं खरीद सकते हैं।

रिकॉर्ड हाई पर टमाटर: बता दें कि पिछले कुछ महीनों के दौरान देश में टमाटर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। बीते गुरुवार को टमाटर की खुदरा कीमत 162 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमतें कोलकाता में सबसे अधिक 152 रुपये प्रति किलो रहीं, इसके बाद दिल्ली में 120 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 117 रुपये प्रति किलो और मुंबई में 108 रुपये प्रति किलो रहीं।    

कहां सबसे महंगा: खुदरा टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत गुरुवार को 95.58 रुपये प्रति किलो थी। आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इसकी सबसे अधिक कीमत 162 रुपये प्रति किलो रही, जबकि राजस्थान के चुरू जिले में न्यूनतम दर 31 रुपये प्रति किलो थी। 

देश के अन्य प्रमुख शहरों में टमाटर की कीमतें ऊंची रहीं। गुरुग्राम में टमाटर की खुदरा कीमत 140 रुपये प्रति किलो, बेंगलुरु में 110 रुपये प्रति किलो, वाराणसी में 107 रुपये प्रति किलो, हैदराबाद में 98 रुपये प्रति किलो और भोपाल में 90 रुपये किलो थी। बता दें कि आम तौर पर जुलाई-अगस्त के दौरान टमाटर की कीमतें बढ़ जाती हैं। इसका कारण मानसून कर वजह से जल्दी खराब खराब होने वाली वस्तुओं की कटाई और परिवहन प्रभावित होता है।

  • टाटा का यह शेयर बना रॉकेट, रेखा झुनझुनवाला को एक दिन में 495 करोड़ रुपये का फायदा
  • IPO हो तो ऐसा, ड्रोन बनाने वाली कंपनी ने पहले ही दिन हर शेयर पर कराया 633 रुपये का फायदा
  • Tomato Price Today: टमाटर को चोरों की नजर से बचाकर रखें, खेत और दुकान से लाखों की चोरी, भाव पहुंचा ₹160 के पार
  • Sensex-Nifty Today: ऑल टाइम हाई से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फिर हुए लाल
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर छह साल के उच्चतम स्तर पर, Buy, Sell या Hold का क्या यह सही समय है?
  • टायर बनाने वाली कंपनी के शेयर ने चौंकाया, खरीदने की होड़, बना ये बड़ा रिकॉर्ड
  • ट्विटर ने मेटा ओवर थ्रेड्स ऐप पर मुकदमा करने की धमकी दी: रिपोर्ट
  • Stock To Buy: बॉयो फ्यूल के लिए इंडियन ऑयल से हाथ मिलाते ही राकेट बन गए प्राज इंडस्ट्रीज के शेयर
  • YoYo क्रिकेट विश्व कप के मेजबान शहरों में 500 होटल जोड़ेगी, मेकमाईट्रीप दे रहा होमस्टे की सुविधा
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version